Saraikela (संजीव मेहता) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो खुदीराम बोष चौक स्थित बाबा फर्नीचर के नीचे पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के द्वारा होल सेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर का प्रारंभ आगामी 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे होगा. इस शिविर में होल सेल के दर पर केला सेब संतरा नाशपाती अनारस नारियल गागल अनार उपलब्ध रहेगा.

इस पूरे कार्यक्रम का संयोजक राजीव रंजन एवं कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह को मनोनीत किया गया. शिविर के संचालन में तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिकों के साथ-साथ जय हो टीम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विद्यार्थी परिषद हिंदू पीठ भारत भारती के सदस्य उपस्थित रहेंगे. आज मानगो चौक पर तैयारी बैठक की गई जिसमें सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, हंसराज सिंह, हरेन्दू शर्मा, सतनाम सिंह, राजकुमार सिंह, अजय केसरी, रामजीत प्रसाद, राम सिंह, स्वपन,बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे.




