Advertisements
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्यों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के राखामाटी के पास 9 और 10 अक्टूबर को नक्सलियों द्वारा पुलिया को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया गया था.
Advertisement

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में सुराग मिला. तत्पश्चात छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की भी पहचान की जा रही है. उन्होंने नक्सली संगठनों से जुड़े लोगों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटें और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।
Advertisement




