Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर के कुर्मी समाज के लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती आगामी 16 नवंबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में वृहत पैमाने पर मनाएंगे. इस बाबत कुर्मी समान के लोग पिछले 31 अगस्त से ही शहर के हर क्षेत्र में समाज के लोगों की बैठक कर उन्हें कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान के साथ तन मन धन से सहयोग करने की अपील कर रहे हैं.
आज आदित्यपुर स्थित एम 19 में स्वर्गीय रामपारस सिंह के आवास पर बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जवाहर लाल सिंह (मामाजी) ने किया. समाज ने अब तक टेल्को, मानगो, गोविंदपुर में बैठक कर समाज के लोगों को एकजुट कर चुके हैं. आज की बैठक में कुर्मी समाज के लोगों ने न केवल बिहार-झारखंड बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के रहनेवाले कुर्मियों को भी एकजुट कर राष्ट्रीय स्तर का संगठन बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. जिसका शंखनाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह से करने वाले हैं.

इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि झारखंड और बिहार के समाज के अग्रणी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है. आज की बैठक में यह तय हुआ कि 31 अक्टूबर को पटेल जयंती के उपरांत 16 नवंबर के कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा ताकि कार्यक्रम को वृहत रूप से सम्पन्न कराया जा सके. आज की बैठक में समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे जिनमें जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक मंडल, विश्राम प्रसाद, चंद्र मोहन चौधरी, सत्य प्रकाश, धीरेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र कुमार फौजी, जय प्रकाश सिंह, एस सिन्हा, भूपाल कुमार, विजय किशोर, अनिल कुमार सिंह, रामा शंकर, धीरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, कौशलेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अविनाश कश्यप सिंह, जितेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार, धर्मवीर सिंह, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे.






