Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर के उद्यमी कितने तैयार हैं ग्रीन आउडिट के लिए, इस बात को लेकर बुधवार को उद्योग विभाग के अधिकारी ने एक सेमिनार के माध्यम से आदित्यपुर के उद्यमियों को जागरूक किया. बता दें कि उद्योग विभाग के द्वारा बुधवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘ग्रीन आउडिट’. जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जिस भी उद्यमी ने जेड सर्टिफिकेट ले रखा है उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना है कि जल ऊर्जा और जमीन और पर्यावरणीय वातावरण जो सरकार हमें फ्रेश दे रही है उसे हम कितना बचाकर रखा है.
एक उद्यमी अगर कोई प्रोडक्ट बना रहा है तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना है कि वो कितना ऊर्जा खपत कर रहे हैं, जल की गुणवत्ता क्या रखा है. उन्होंने पर्यावरण को कितना स्वच्छ रखा है. इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन मौजूद रहे. विशिष्ट अतिथियों में उप निदेशक दिनेश रंजन, एसिया के संरक्षक और ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर, एसिया अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के करीब सौ से ज्यादा उद्यमी शामिल रहे. उद्यमियों को बताया गया कि आनेवाले समय में ग्रीन आउडिट मेनेड़ेट्री होगा एमएसएमई उद्योगों के लिए, जिसमें पहला पार्ट होगा ऊर्जा, जिसके तहत बिजली, डीजल, सोलर, जेनसेट, कोल, गैस, बैटरी आदि.

इसके बाद दूसरा पार्ट होगा जल का आउडिट जो प्रति इंडस्ट्री करीब 1 हजार लीटर का रिक्वायरमेंट है. जबकि केमिकल इंडस्ट्री में जल ज्यादा खपत होती है. तीसरा आउडिट होगा वेस्ट मैनेजमेंट का, जो कि प्रॉपर होगा यह अनिवार्य है. इन सारी चीजों को डॉक्यूमेंटशन सिस्टम में कर लें क्योंकि यह ग्रीन आउडिट के समय अनिवार्य होने जा रहा है. इन सारी विषयों पर उद्योग विभाग से आए डॉ चंदन तिवारी ने उद्यमियों को विस्तार से बताया. सेमिनार में एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी ने सोलर पैनल इनर्जी पर ऑटो क्लस्टर में होने वाले कार्यक्रम की बातें साझा की. इसमें उद्यमियों के अलावा स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राएं भी हिस्सा लेंगे. अतिथियों का स्वागत शॉल और मोमेंटो देकर किया गया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आरडीडी दिनेश रंजन ने किया.






