सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में रेल संपत्ति की चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे आदित्यपुर आकाशवाणी मोड़ के पास छापेमारी कर एक ट्रक सहित अशोक यादव के ड्राइवर को ,रेलवे के समान के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ड्राइवर की पहचान गणेश महतो के रूप में की गई है। उसके वाहन से 20 पीस रेल का टुकड़ा और अन्य रेल से संबंधित भारी माल बरामद हुआ है, जिसका कुल वजन तीन टन से अधिक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह माल अशोक यादव ने जेम्को स्थित गोदाम से लोड किया था ,और आदित्यपुर के किसी फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी का रेल सामान टाटा से आदित्यपुर फैक्ट्री में ,भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर आदित्यपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोक लिया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में रेल से जुड़ा माल जब्त किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक यादव पहले भी ऐसे ही मामलों में जेल सात आठ माह पहले आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह द्वारा जेल भेजा गया था। लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से वही अवैध कारोबार चोरी का शुरू कर दिया। वर्तमान में अशोक यादव के ड्राइवर गणेश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जेल भेजने की प्रक्रिया करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है । यह कार्रवाई रेल संपत्ति की चोरी पर रोक लगाने की दिशा में एक बहुत बड़ी उपलब्धि और कार्रवाई मानी जा रही है।






