जमशेदपुर : पति की लंबी आयु के लिए किये जाने वाला करवा चौथ जमशेदपुर की महिलाओं ने हर्षोलासन के साथ मनाया। करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्ण शुक्ल पक्ष के दिन मनाया जाता है इसे लेकर सवेरे से ही महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की निरोग और लंबी आयु के लिए कामना करती है, मान्यता के तहत पत्नियां छलनी से चांद को देखने के बाद पति को देखती हैं और पति द्वारा पानी पिलाकर उसके व्रत को तोड़ते हैं जिसके बाद पत्नी अन्न ग्रहण करती है।

मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु बनी रहती है। इस पर्व में शामिल महिलाओं का कहना है कि वैसे तो यहां पर्व सदियों से मनाते आ रहे हैं लेकिन वर्तमान आधुनिक परिवेश में पत्नियां इसे पुराने पद्धति के साथ नए तरीके से मना रही है जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और इवेंट का आयोजन कर दिन भर के निर्जला व्रत का एंजॉय करती है। इनका यह भी मानना है कि आजकल जिस तरह से सोशल मीडिया या अन्य तरह से पतियों की बुराई के बारे में जानकारी मिलती है वैसे होती नहीं है पति, पत्नियों के लिए पूज्य होते हैं और पति भी पत्नी और परिवार का काफी ख्याल रखते हैं, इसलिए हर पत्नी को चाहिए कि पति पर विश्वास करें और उनका सम्मान करें।




