Saraikela (संजीव मेहता) : बैंक मित्र का कार्य करने वाले फाल्गुनी गोप से 29 सितंबर को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बासाहातू के पास बाइक सवार अभियुक्तों ने 3 लाख रुपए नगदी की लूट कर ली थी. फाल्गुनी गोप बैंक ऑफ इंडिया चौका शाखा से पैसे की निकासी कर आगसिया लौट रहे थे. इस संबंध में भुक्तभोगी के लिखित आवेदन पर ईचागढ थाना में काण्ड सं० – 6912025, दिनांक = 29.09.2025, धारा – 309 (4)|311 बी०एन०एस० के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया था जिसमें थाना प्रभारी ईचागढ पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय, पु०अ०नि हीरालाल कुमार, पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी, ईचागढ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहायता एवं मानवीय सूचना के आधार पर काण्ड के अभियुक्त अमित कुमर महतो, 2. कमलेश महतो, 3. ज्योतिलाल महतो, 4. राजेश नामता, 5. संजय दास और 6. अभिराम कुम्हार को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लूटी गईं राशि में से 11900- रुपये के साथ काण्ड में प्रयुक्त हथियार एवं मोबाईल फोन को बरामद किया गया. पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध कबूल ली. आज सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

May 15, 2026 4: 09 pm
Breaking
- चाय नाश्ता का होटल चलाने वाले की बेटी ने सीबीएसई 12वीं मे बनी सिटी टॉपर, जमशेदपुर सहित गोड़ समाज मे खुशी का माहौल
- पत्रकारों की बोलती कलम, समाज में हमारी जिम्मेदारियां
- जमशेदपुर से वाराणसी सफर अब होगा और आरामदायक
- अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश
- रेलवे गुमटी के तड़ित चालक और कॉपर चोरी के 2 आरोपी चोरी के माल के साथ धराया, गया जेल
- बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने
- उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप
- डीजल पेट्रोल को लेकर मची अफरा तफरी पंपों पर लगी, लंबी कतारें प्रशासन से सुरक्षा की मांग



