जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत गुदडी मार्केट में 3 सितंबर को वर्धमान ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को बिहार, पलामू और नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी की घटना के बाद एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की गई थी जिसमें मानवीय और तकनीकी सेल के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई की घटना को अंजाम देने के लिए छह अभियुक्त बाइक में सवार हो कर आए थे

जबकि दुकान से कुछ दूरी पर एक कार में तीन लोग इनका इंतजार कर रहे थे, उनके द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद सभी कार में सवार होकर फरार हो गए। जिसमें से तीन अभियुक्तों में विष्णु शंकर राय को नवादा से गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर सौरभ मेहता उर्फ सोनू को बिहार के औरंगाबाद से और सूरज कुमार को पलामू से गिरफ्तार किया गया। उनके द्वारा स्वीकार किया की घटना को वे लोग ही अंजाम दिए हैं, और उनके निशानदेही पर डोबो के समीप से पिस्टल भी बरामद किया गया, साथ ही दो कार भी जब्त की गई। सिटी एसपी में बताया कि वे लोग अंतरराज्य गिरोह चलाते हैं, इनके द्वारा जमशेदपुर में घटना अंजाम देने के बाद रामगढ़ में भी इसी तरह घटना को अंजाम दिया था,इसके अलावे छत्तीसगढ़ और बिहार में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। एसपी कहा कि जल्द ही अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




