सरायकेला : पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ द्वारा आगामी दुर्गा पूजा का त्योहार को लेकर पुरे जिले में अवैद्य शराब का निर्माण/बिक्री के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। दिनांक 16.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय को मिले गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, वाण्डिल के निर्देशन में नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा थानान्तर्गत ग्राम तेतलो के रहने वाल अशोक गोप उर्फ विडियो गोप, पिता रामु गोप के घर मे छापामारी करने पर, घर के मेन दरवाजे पर खड़े टेम्पु में भारी मात्रा में लोड़ नकली अंग्रजी शराब के साथ

1. निरंजन गोराई, पिता मोतिलाल गोराई, सा० भादुडीह, थाना चाण्डिल, जिला सरायाकेला-खरसावों एवं 2. प्रकाश कुमार गुप्ता, पिता हाजारी प्रसाद गुप्ता, सा० हलुदबनी, थाना परशुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा घर के अंदर से नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में इस्तेमाल होनो वाला स्प्रीट, विभिन्न बाण्ड के लेबल, स्टीकर, बोतल का ढक्कन एवं अन्य सामान बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुछ-ताछ करने पर बताया गया कि आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार में शराब की भारी मॉग को देखते हुये यहाँ पर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था, जिसे ये दोनों अपने टेम्पु से नीमडीह एवं चाण्डिल थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस संबंध में नीमडीह थाना काण्ड सं० 53/2025,धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/274/275 बी०एन०एस०-2023 एवं 47 ( ए०) / 47 (बी०) / 47 (सी०)/52/55 उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। उक्त नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री को संचालित करने में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।




