जमशेदपुर : बीती रात जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत दो महिलाओं से छीनतई किए जाने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात सवा 8 बजे पिपला की रहने वाली रूपाली महतो अपने पति के साथ साकची से अपने घर जा रही थी
इसी दौरान गोलमुरी NML फ्लैट के समीप स्कूटी में सवार एक युवक आया और उन्हें रोक कर महिला से बैग छीन कर फरार हो गया। इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और जांच करने के दौरान साढ़े 8 बजे दोबारा सूचना मिली कि गोलमुरी चर्च के समीप बिरसानगर जो नंबर 11 की रहने वाली कोमल कुमारी के साथ भी छीनतई की घटना घटित हुई है। अनुसंधान में ये बात सामने आई कि एक ही युवक कुछ ही मिनट में दोनों महिलाओं से छीनतई की घटना को अंजाम दिया है।

जिसके बाद वरीय अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जमशेदपुर में चेकिंग अभियान आरंभ कर दी इसी दौरान सिदगोड़ा का रहने वाला शुभम कुमार पुलिस के हफ्ते चढ़ गया जिसकी तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं से छीनतई की गई सामान के साथ बैग बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि वह ड्रग्स लेने के बाद अकेले ही छीनतई की घटना को अंजाम देता है। आरोपी 2024 में भी छीनतई के मामले में जेल गया था जेल से छूटने के बाद फिर से घटना को अंजाम देने लगा था। इधर पुलिस आरोपी शुभम से आवश्यक पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।




