Advertisements
जमशेदपुर:लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय(एल.बी.एस.एम. कॉलेज) के शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस पुनर्गठन में डॉ. मौसमी पाल को अध्यक्ष चुना गया।उपाध्यक्ष पद पर डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ. संचिता भूई सेन और प्रो. अरविन्द पंडित का चयन हुआ।
Advertisement

सचिव बने प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, जबकि सहसचिव के रूप में प्रो. रीतू और डॉ. स्वीकृति चुनी गईं। कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रो. बिनोद कुमार को सौंपा गया। इसके अलावा कार्य समिति सदस्य के रूप में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, संतोष राम, डॉ. सुष्मिता धारा और डॉ. जया कच्छप को शामिल किया गया।
Advertisement




