सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला पुलिस प्रशासन छठ महापर्व पूजा को लेकर हाई अलर्ट पर है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर जिले के पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए सक्रिय है। छठ महा पर्व पूजा को लेकर चौक चौराहे सहित बाजार सड़कों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि चौक चौराहे सड़क सहित सभी छठ घाटों पर सिविल ड्रेस में महिला पुरुष पदाधिकारी जवान तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग ,मनचले, और असमाजिक सामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा बातचीत के दौरान बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। छठ महापर्व पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी गई है। सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम की निगाहें रहेगी । विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता भी जरूरी है। कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, सहयोग करें lउक्त बातें सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।




