Advertisements
Advertisement

सरायकेला : स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री श्री चंपईसोरेन के द्वारा सरायकेला नगर स्थित बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात उनका माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी महापुरषों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। सभी चौक चौराहों का विद्युत से सुसज्जित किया गया।
Advertisement




