जमशेदपुर : जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के युवा उद्यमी अनुराग पाठक को उनके विशिष्ट योगदान और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए झारखंड गौरव सम्मान 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह राष्ट्रवादी संस्था सैल्यूट तिरंगा के के द्वारा माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अनुराग पाठक को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तदाता शतकवीर अरुण पाठक के पुत्र हैं। उद्यमिता के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी सक्रिय रहते हैं। यह उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान मिलने के बाद अनुराग ने कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी है। उन्होंने माता-पिता और गुरुओं का आभार जताया और युवाओं से राष्ट्रहित में ऊर्जा और कौशल का सही उपयोग करने का आह्वान किया। समारोह में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया और अतिथियों ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आवश्यक बताया।




