जमशेदपुर : जमशेदपुर मे राष्ट्रवादी संगठन सैलूट तिरंगा के द्वारा झारखण्ड गौरव सम्मान 2025 का आयोजन बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार मे आयोजित किया गया, जहां जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए, वहीँ हजारीबाघ के पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा समेत कई गरमान्य अतिथि कार्यक्रम मे उपस्थित रहे,

कार्यक्रम के दौरान तमाम वक्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत भाषण देकर सभी के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की, इस दौरान महिला सशक्तिकरण, मानवसेवा, पर्यावरण संरक्षण समेत समाज के उत्थान मे अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया, सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा की देश भर के कई हिस्सों मे लगातार संगठन के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर मनावसेवा तथा समाजसेवा करने वाले शुरवींरों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाता हैँ साथ ही राष्ट्र ही सर्वोपरि इस सन्देश को जन जन तक पहुँचाया जाता हैँ.




