गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना और पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को बड़ी सफलता नक्सलियों की विरुद्ध मिली है और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा विस्फोटक छुपा कर रखा गया है।
जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर दी। जिसके आलोक में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की गई ,जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। पारसनाथ जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोकाई नाला और चतरो कानाडीह इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 300 मीटर कॉर्डेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है।अभियान का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और सहायक कमांडेंट सी.एच. तोम्बा सिंह कर रहे थे।
इसमें खुखरा थाना पुलिस, सीआरपीएफ एफ/154 बटालियन, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड भी शामिल रहे।पुलिस ने बरामद सामग्रियों को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी ने कहा कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

July 25, 2026 7: 26 pm
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।




