जमशेदपुर : घाघीडीह जेल प्रशासन की सुरक्षा की व्यवस्था को तार तार करते हुए बाल कैदी गृह से तीन कैदी फरार हो गए हैं । जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है। जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित बाल सुधार गृह से तीन नाबालिक रविवार की देर शाम फरार हो गए है। तीन नाबालिक के फरार होने की सूचना पर जेल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया ।इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं परसुडीह पुलिस को दी गई. मामले में परसुडीह थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. तीनों नाबालिक को मानगो पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़कर बाल सुधार गृह घाघीडीह जेल भेजा था।
जिसे बाल सुधार गृह में रखा गया था. सूत्रों के अनुसार जेल में रंगाई–पोताई का काम चल रहा है. इसी को लेकर जेल में बांस बल्ली का इस्तेमाल हो रहा है. रविवार को काम नहीं हुआ था. इसी का फायदा उठाकर तीनों किशोर बांस के सहारे सुधार गृह से फरार हो गए। जिसको लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन खोजबीन में लगी हुई है और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है।




