Saraikela (संजीव मेहता) : शिवालिक अपार्टमेंट आदित्यपुर 2 की महिलाओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सावन महोत्सव मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव और पार्वती माता की अर्चना वंदना के साथ हुआ. इस कार्यक्रम में आदित्यपुर रेलवे परिवार की महिलाओ और बच्चों ने भाग लिये. इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें सूई धागा , जलेबी रेस, साजन जी की सुन्दर सजनिया सहित कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अंत में सभी विजेता महिलाओ व बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन शहर के जाने माने होटल वेब इंटरनेशनल में किया है जहाँ डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर सावन क्वीन का खिताब स्मृति कुमारी को दिया गया. रीला झा, सालू झा, अनिता विश्वकर्मा, अनुपमा माझी, नेहा सिंह, आरती सिह समेत काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ.




