सरायकेला: (संजीव मेहता) : रोड नंबर 15 वार्ड 32 सरस्वती सदन पुस्तकालय के बगल में स्थित डीप बोरिंग मोटर जल जाने के कारण पिछले एक सप्ताह से खराब थाl स्थानीय नागरिक और लाभुक अपने स्तर से बंद दीप बोरिंग को चालू करने के लिए प्रयासरत थे. बाद में इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने इसकी सूचना आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता को देते हुए 24 घंटे के अंदर डीप बोरिंग का मोटर बदलने का अनुरोध किया. नगर निगम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आज पुराने 1.5 एचपी के मोटर को बदलकर नया 2 एचपी, 26 स्टेज क्रपटन कंपनी का मोटर और स्टाटर लगा दिया और डीप बोरिंग को चालू कर दिया.

इस मौके पर अभिभावक स्वरूप शीलानाथ ठाकुर, पीएन तिवारी ने क्षितिज तिवारी, ए पी सिंह, वीरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रंजन तिवारी एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की.




