जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को पांच मोटरसाइकिल साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसएसपी पियूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटर साइकिल चोरी करने के नीयत से मानगो बस स्टैंड में घूम रहे है,जिसके बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने टीम के साथ छापामारी की जहां से मोहम्मद तौफीक उर्फ बाबू और सुप्रियो घोष उर्फ राजा हिटलर को एक मोटर साइकिल के साथ।

गिरफ्तार किया ।पूछताछ में उनके द्वारा स्वीकार किया कि वे लोग शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिनके निशानदेही पर चार और मोटर साइकिल को बरामद किया , जिनका नम्बर प्लेट को बदल दिया गया। एसएसपी ने बताया कि तौफीक चोरी के मामले में 7 बार जेल जा चुका है जबकि सुप्रियो हत्या,पोस्को,दुष्कर्म और चोरी के मामले में 5 साल सजा काट कर दो माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया था।पुलिस इनसे अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास ने जुटी हुई है।




