Advertisements
जमशेदपुर : वैसे तो जमशेदपुर में लगातार हेलमेट चेकिंग होने से शहर वासी कई तरह के नाकारात्मक बाते करते है, लेकिन इसका सकारात्मक पहलू भी सामने आती है।ऐसा ही एक पहलू जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में देखने को मिला जब हेलमेट चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दो वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा,जब फाइन काटने के लिए लाइसेंस की मांग की गई तो दोनों बाईक छोड़ कर चले गए।
Advertisement


जब दोनों युवक दूसरे दिन भी वाहन लेने नहीं आये तो पुलिस ने जांच आरंभ की,जिसमें पाया कि गाड़ी में लगा हुआ नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर के साथ मिलान नहीं हो रहा है।तब स्पष्ट हुआ कि दोनों बाईक चोरी की है।जिसके बाद बाइक को सीतारामडेरा थाना के हवाले कर दिया गया।इधर पुलिस दोनों वाहनों के मालिकों को ढूंढने के प्रयास ने जुटी गई है।
Advertisement




