Saraikelaa (संजीव मेहता) :
गुप्त सूचना पर मुस्लिम बस्ती में आदित्यपुर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 19 वर्षीय युवक तैय्यब अंसारी को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि दिनांक- 03.07.2025 को हमें सृचना मिली कि मुस्लिम बस्ती में चोरी छुपे सुबह सुबह मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) की खरीद बिक्री की जा रही है. उक्त सुचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एच रोड मुस्लिम बस्ती में छापामारी कर 19 वर्षीय तैयब अंसारी, पिता मकसुद अली को मादक द्रव्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

जिसके पास से दो छोटा सादा प्लास्टिक के पाऊच में रखे
अवैध ब्राउन सुगर (वजन करीब 8.22 ग्राम) की बरामदगी की गयी है. अभियुकत के दारा स्वीकारोक्ति ञ्यान में अपना अपराध स्वीकार किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. आरोपी का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है. इस छापामारी दल में समीर सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला, बिनोद तिर्की पु०नि० सह थाना प्रभारी आदित्यपुर, पु0अ०नि सुधांशु कुमार, पु०अ०नि० विनोद टुडू, पु0अ०नि0 सुरेश राम शामिल थे.




