जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानां क्षेत्र में घर में घुस कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी के समांनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाईं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर dysp तौकीर आलम ने जानकारी दी कि, 14 जून को काली स्थान क्षेत्र के रहने वाले तनवीर आलम के घर में चोरी की घटना घटित हुई थी।

जिसके शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान के क्रम में cctv में कैद आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना नाम मोहम्मद चांद उर्फ लंगड़ा गरीब नवाज कॉलोनी जुगसलाई का रहने वाला बताया, उसने स्वीकार किया कि चोरी की घटना को उसने ही अंजाम दिया है, जिसके निशानदेही पर चोरी जेवरात,पर्स, कीमती टैब और नगद बरामद की गई। dysp ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पेशेवर है और उस पर जमशेदपुर सहित सरायकेला जिले में चोरी के 8 मामले दर्ज है। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




