सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी चावला मोड़ के समीप क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध शराब के सप्लाई के कारोबार करने वाल शराब माफिया राजा नामक युवक द्वारा खुलेआम उत्पाद विभाग को चुनौती दिया जा रहा है। विगत कुछ दिनों पहले भी उत्पाद विभाग के टीम द्वारा राजा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी कर शराब जप्त कर फरारी का एफआईआर दर्ज किया गया था।

परंतु तीसरे दिन बाद ही फिर से धड़ल्ले से अवैध कारोबार का काम सुचारू ढंग से बेखौफ होकर शुरू कर दिया गया है। जिससे आसपास के लोगों को कई तरह के परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शाम ढलते ही आर आई टी चावला मोड के क्षेत्र एवं इर्द-गिर्द के क्षेत्र में इच्छापुर, इच्छापुर लाइन टोला, बरगीडीह, राहरगोड़ा, मोहन नगर, बंता नगर, सहित औद्योगिक क्षेत्र के कई झुगी, झोपड़ियों सहित कई जगहों पर अवैध शराब के सप्लाई सहित बैठाकर पिलाएं जा रहे हैं । जिससे कभी भी बड़ी घटना होने की बातें कही जा रही है। वहीं उत्पाद अधीक्षक द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर कार्रवाई करने की बातें कही जा रही है। देखना अब यह है कि शराब माफिया राजा पर उत्पाद विभाग अंकुश लगता है, या यूं हीं शराब माफिया राजा के चुनौती, बल्ले बल्ले चलते रहेगी।




