जमशेदपुर : चोरी की किस्से आपने कई तरह के सुने और देखे होंगे लेकिन जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत बारीडीह में अंडा चोर सक्रिय है। यह चोर रात में दुकान का ताला तोड़कर सिर्फ अंडा और एक बर्तन ही चुराता है,अब इस चोर को अंडा प्रेमी कहे या फिर कुछ और अन्य किसी भी कीमती सामानों को नहीं ले जाता।बारीडीह डिस्पेंसरी रोड वाली सड़क में स्थित नेपाल साव के अंडा दुकान में चोरों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया।

दुकानदार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया था सबेरे 9 बजे आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा पड़ा है,जांच करने पर पाया कि 220 अंडा और एक बर्तन चोरी कर लिया गया हैं ,उसने यह भी बताया कि वह 15 वर्षों से दुकान लगा रहे है लेकिन 6 महीने में यह तीसरी चोरी है, पहले भी सिर्फ अंडा ही चोरी की गई थी। वह इस छोटी से दुकान से ही परिवार का भरण पोषण करता है इस तरह से चोरी होने से उसे काफी नुकसान हो रहा है।




