बिहार : पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमे पटना से रांची जा रही इंडिगो विमान ( 6ईं6902 ) मे सोमवार को दोपहर करीब 12:45 में एक पक्षी से टकरा गया। इस कारण से विमान में सवार 175 यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। विमान की रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार विमान का पटना से उगाने का समय 11:25 बताया गया है।

बर्ड हित के समय स्पीड करीब 300 किमी थी। विमान रांची से करीब 16 किलोमीटर दूर था। उसके बाद पायलट ने लैंडिंग करने का फैसला बदल दिया और फ्यूल कम करने के लिए करीब 25 मिनट तक आसमान में ही विमान घूमता रहा। जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। सभी वजह जानने के लिए चिंतित थे। 1:14 मैं पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड किया यात्रियों ने राहत की सांस ली और विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर विमान को ठीक करने में जुटे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर र मौर्य ने कहा कि जिस समय विमान से पक्षी टकराया उस समय यह दशम फॉल के करीब था।




