जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक ऐसा क्षेत्र जहां तीन बड़ी कंपनियां होने के बावजूद csr के तहत कोई सुविधा नहीं मिलती।यह क्षेत्र है बागुनहातू जिसके दो किलोमीटर के दायरे में टाटा टिमकेन ,टाटा रायसन,टाटा ब्लूस्कोप और TSPDL अवस्थित है।सरकारी नियम के अनुसार प्रत्येक कंपनी को CSR के तहत 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में मूलभूत सुविधा और रोजगार उपलब्ध कराना है,लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है।जिसे लेकर बस्ती वासियों ने कंपनी का हुक्का जाम करने का निर्णय लिया है। बस्तीबसियों ने जिला स्कूल मैदान में विशेष बैठक आयोजित की,जिसकी अध्यक्षता कर रहे मच्छिंदर निषाद और बस्ती वासी अनुभव कुमार ने बस्तीवासियों से कहा कि कंपनी स्थापना के दौरान कुछ वर्ष पूर्व नागरिक सुविधा और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान की जाती थी जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जायेगी अगर कंपनी बातों को नहीं मानती है तो चारों कंपनियों के गेट को जाम कर दिया जाएगा।

साथ ही बैठक में यह भी चिंता जताया गया कि रोजगार उपलब्ध नहीं होने से युवा नशे की ओर रुख कर रहे जिस वजह से चोरी की घटना भी बढ़ गई है जिसे लेकर सभी को इस आंदोलन में आगे आना होगा तभी भटके युवाओं को मुख्य धारा में ला सकेंगे।बैठक में अनुभव कुमार, कामेश्वर प्रसाद, रवि के अलावा काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे। बैठक में अनुभव कुमार, सुभाष प्रमाणिक, गामा, कामेश्वर, बबन, जमन दास, रवि हो, स्वपन चक्रवर्ती, कमल, मुकेश मंदारी, सरस्वती देवी, दीपक, सरिता,मंमपी, मधु, सुनिता नामता आदि उपस्थित थे।




