Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मुख्य सड़क पर जुस्को के द्वारा रखे मलवा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन कोई न कोई इन मलवा से टकराकर घायल हो रहा है। ऐसी ही घटना पुराने कोर्ट के समीप घटित हुई जब जुस्को के द्वारा डिवाइडर के मरम्मती करने के बाद उसके मलवे को बीच सड़क पर छोड़ दिया गया।
Advertisement

इस बीच एक बाइक सवार अपने रफ्तार में जा रहा अचानक सड़क पर मलवे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बीच सड़क पर जा गिरा गनीमत थी, कि वह हेलमेट पहन रखा था और किसी बड़े वाहन के चपेट में नहीं आया अन्यथा एक बड़ी घटना घटित हो जाती। इधर घटना के बाद राहगीरों ने उसे उठाकर mgm अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया गया। राहगीरों का कहना है कि जुस्को कर्मियों के लापरवाई के कारण आए दिन इस तरह की घटना घटित होती रहती है।
Advertisement




