जमशेदपुर: अपने वर्चस्व को पुनः कायम करने एवं घटना को अंजाम देने में जुटे अपराधी भानु मांझी को पुलिस ने कदमा से गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी की बीती रात गुप्त सूचना मिली कि कदमा थाना अंतर्गत यूलियान स्थित गुरुद्वारा के पीछे खुदी बागान में भानु माझी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर छापामारी की, जहां से भानु माझी को गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी ऑटो पिस्तौल एक देसी कट्टा सहित तीन गोली बरामद की, वही उसके बताएं अनुसार साकची के रहने वाले राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी को भी हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भी पुलिस ने दो देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि भानु माझी पर दर्जनों मामले दर्ज है और कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटा था और अपने वर्चस्व को दोबारा कायम करने को लेकर वह तैयारी कर रहा था इसके लिए कुछ लोगों को हत्या करने के लिए टारगेट में भी लिया हुआ था भानु माझी पर पूर्व में भी CCA और जिला बदर किया गया था, दोबारा जेल से छूटने के बाद पुनः उस पर सीसीए और जिला बदर की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। वही राकेश मंडल हथियार सप्लाई करने का कार्य करता है,उसने ही भानु माझी को हथियार उपलब्ध कराया है। इन दोनों की गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में वर्चस्व और एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस ने उसे असफल कर दिया । फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया।




