जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर में बिना सेफ्टी बेल्ट का भवन निर्माण का कार्य कर रहे दो मजदूर तीन तल्ला के ऊपर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में घायल शिबू ने बताया कि वे लोग तीन 4 महीने से उस भवन में काम कर रहे है जहां बिना सेफ्टी बेल्ट का ही कम कराया जा रहा था, घटना के समय वह गिट्टी लेकर बांस के सीढी से ऊपर चढ़ रहा था इसी बीच पैर स्लिप करने से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा।

इसी दौरान पीछे से श्रीनाथ भी मटेरियल लेकर ऊपर चढ़ रहा था जिसके चपेट में वह भी आ गया और जमीन पर आ गिरा जिसमें श्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया ,आनन फानन में भवन मालिक ने दोनों घायलों को mgm अस्पताल लेकर पहुंचे जहां श्रीनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे TMH में भर्ती कराया गया है, वही शिबू का इलाज mgm में किया जा रहा है।




