Advertisements
रोहतास सासाराम: सासाराम जिले के चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर गजराढ छावनी के समीप बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई और और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि चेनारी की तरफ से जा रहे हैं बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे चेनारी थाना क्षेत्र के उभाव गांव निवासी विपुल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
Advertisement

जब कि चितरंजन कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद आनंद फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर ने विपुल कुमार तिवारी नामक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया। वही चितरंजन कुमार को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दिया है ।
Advertisement




