काराकाट (रोहतास) : बिहार के रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड क्षेत्र के गोड़ारी के दक्षिण ठाकुरबाड़ी में ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई साथ ही साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो○बीरेंद्र तिवारी ने किया और संचालन क्षेत्र के लोकप्रिय और चर्चित रिपोर्टर रजनीकांत पांडे ने किया। बैठक में ब्राह्मण के आर्थिक एवं सामाजिक उत्पीड़न मान सम्मान इज्जत आबरू नशाखोरी बेरोजगारी इत्यादि विभिन्न बिंदुओं विचार विमर्श और बातचीत किया गया। साथ ही साथ परशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने एवं गौ हत्या पर रोक लगाने इत्यादि बिंदुओं पर विस्तार से वार्ता किया गया।

साथ ही साथ महामानव चंद्रशेखर आजाद, प्रभु परशुराम जी ,पंडित मदन मोहन मालवीय ,अटल बिहारी वाजपेई, मंगल पांडेय ,नाथूराम गोडसे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इत्यादि लोगों का जन्मदिन मनाने पर चर्चा किया गया। आपसी ईर्ष्या द्वेष को छोड़ने एवं बाद विवाद को हल करने से लेकर , तथा समाज के गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ना गरीब ब्राह्मण परिवार को आर्थिक सहयोग करने इत्यादि पर भी चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोग आपस में रंग गुलाल लगा कर एक दूसरे से गले मिल होली मनाएं एवं होली के महत्व पर चर्चा किए। संगठन के विस्तार के लिए सचिव पद पर अरुण दुबे, विस्तारक गुड्डू उपाध्याय विस्तातक रजनी कान्त तिवारी, विस्तारक श्रीकांत गिरी, को जिम्मेदारी दिया गया। मौके पर ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास के उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, महासचिव अनंत तिवारी ,उपसचिव पिंटू तिवारी, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय,मार्गदर्शक नंदजी पांडेय,बड़क बाबा उर्फ प्रियरंजन दुबे ,अरविंद मिश्रा, मदन मोहन तिवारी इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।




