सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में जमशेदपुर के युवक के कमारगोड़ा में मिले शव को पुलिस ने मामले के उद्वेदन और खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक-06.03.2025 को प्रातः समय करीब 07:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कपाली ओ०पी० अंतर्गत कमारगोड़ा में फॉरेस्ट एरिया के पास एक युवक का गला रेत कर हत्या कर दिया गया है।

इस सूचना के सत्यापनोपरांत एवं आवश्यक कारवाई करते हुये मृतक का पहचान शिवम कुमार सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता – जयराजन सिंह, पता – न्यू ग्वाला बस्ती, नियर रिलाइंस टावर, सोनारी, थाना- सोनारी, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में किया गया। तत्पश्चात मृतक के भाई शुभम कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर चांडिल (कपाली ओ०पी०) थाना कांड सं0-036 / 25, दि० – 06.03.25, धारा-103(1)/61(2)/351(3 ) BNS. अंकित किया गया। तत्पश्चात कांड के उदभेदन एवं अभियुक्तो के गिरफतारी हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावां के दिशा निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चांडिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुये तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर कांड के प्रा० अभि0 1. राहुल दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- सूरज दास, सा० – कारमल स्कूल के पीछे, प्रमोद सिंह के मकान में किरायेदार, थाना- सोनारी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर 2. मो0 आसिफ उर्फ आसिफ खान, उम्र – करीब 21 वर्ष, पिता–मो0 मुमताज, सा० – डैमडुबी, अंसार नगर, नियर कब्रिस्तान, थाना- चांडिल (कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला खरसावां को कांड अंकित होने के 24 घंटा के अंदर गिरफतार कर लिया गया एवं उपरोक्त दोनो गिरफतार अभियुक्तो के अपराध स्वीकारोक्ति बयान / निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त किया गया, स्कुटी पं0सं0-JH 05 CP 3110, अभियुक्त का मोबाईल, अभियुक्त का खून लगा चप्पल एवं घटनास्थल से अन्य सामानो को जप्त किया गया । उपरोक्त पकड़ाये दोनो अभियुक्तो को गिरफतार कर दि0 – 07.03.25 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफतार अभियुक्त का नाम-पताः-
1 राहुल दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता – सूरज दास, सा० – कारमल स्कूल के पीछे, प्रमोद सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-सोनारी, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
2.
मो0 आसिफ उर्फ आसिफ खान, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मो0 मुमताज, सा० – डैमडुबी, अंसार नगर, नियर कब्रिस्तान, थाना- चांडिल ( कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला खरसावां
बरामद सामान की विवरणी :-
1. अपराध कारित करने में प्रयोग किया गया एक चापड़
2.
अपराध में प्रयोग किया गया एक स्कुटी जिसका पं० सं० JH 05 CP 3110
3. एक मोटर साईकिल जिसका पं0 सं0 JH 05 AJ 5268
4.
दो स्मार्टफोन
5. अभियुक्त राहुल दास का खून लगा हुआ चप्पल
छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
(1) श्री अरविंद कुमार बिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चांडिल
(2) श्री अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, चांडिल
( 3 ) पु०अ०नि० सोनू कुमार, ओ०पी० प्रभारी कपाली
(4) पु०अ०नि० कौशल कुमार
(5) पु०अ०नि० हीरालाल मुंडु
(6) पु०अ०नि० अब्दुल रज्जीक (7) स०अ०नि० मो० वसीर खान (8) कपाली ओ०पी० सशस्त्र बल उपस्थित रहे




