सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने होली पर्व, को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र के चावल मोड के पास इन दिनों राजा नामक युवक अवैध शराब बिक्री को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं में है, कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति क्षेत्र के कई क्षेत्रों में अवैध शराब सप्लाई का कार्य धड़ल्ले से कर रहा है।

जिससे क्षेत्र में कभी भी अप्रिय घटना बड़े हादसे जहरीली शराब कांड हो सकती है। वही इस मामले में जब उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में जिले के वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया ।परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया। देखना अब यह है की होली से पूर्व उत्पाद विभाग , जिला प्रशासन कार्रवाई करती है या यूं ही खुलेआम अवैध शराबों की बिक्री होती रहेगी।



