जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपराधियों ने राजद नेता और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जुगसलाई इस्लामनगर के रहने वाले परवेज आलम राजद के परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष है देर रात अपने पुत्र रहमत के साथ घर लौट रहे थे इसी बीच जुगसलाई फाटक के पास स्थित कोलकाता बिरयानी के सामने चार पांच युवक आए और अचानक दोनों पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में दोनों पिता पुत्र घायल हो गए वहीं हो हल्ला होने पर वह मौजूद लोगों ने एक युवक को धड़ दबोचा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया उस युवक का नाम इमरान बताया जा रहा है।

पुत्र रहमत के अनुसार वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करता है रात में इमरान पांच 6 साथियों के साथ आया कपडे देखने के दौरान विवाद हो गया जिसके बाद सभी चले गए लेकिन जब वह दुकान बंद कर घर आने लगे तभी वे सभी आ गए और उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे, जिसके बाद वह अपने पिता के साथ घर लौट रहे तभी जुगसलाई में दुबारा वे सभी आ गए और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस दोनों घायलों को mgm में भर्ती कराया है,वही हिरासत में लिए इमरान से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है




