सरायकेला (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के
आदित्यपुर वासियों के लिए आकाशवाणी चौक से एस टाइप मोड़ तक करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बनाये गए 3 ट्रैफिक सिग्नल आदित्यपुर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. अभी इस ट्रैफिक सिग्नल के शुरू हुए एक सप्ताह बीते हैं लेकिन इससे सडकों पर भयानक जाम लग जा रही है, एक वाहन को एक सिग्नल पार करने में दो बार टाइम आउट का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे वाहन चालक स्वयं को असहज महसूस कर रहे हैं.

बता दें की प्रत्येक सिग्नल में 1-1 मिनट का टाइम सेट किया गया है इसी एक मिनट रुकने में एक सिग्नल से दूसरे सिग्नल तक वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है. हालांकि यह बात सत्य है कि ट्रैफिक सिग्नल के लगने से इस भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा है लेकिन आघा किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को 15 से 20 मिनट का समय लग जा रहा है. सिग्नल लगाते समय कहा गया था कि अभी ट्रायल के तौर पर टाइम सेट किया जा रहा है ।जिसमें भविष्य में घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है. ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टाइम को घटा कर लोगों की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है. वही इस मामले पर जिला परिवहन पदाधिकारी से बात की गई की, एक सिग्नल से दूसरे सिग्नल की बीच की दूरी कितनी होनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि लिमिट तय नहीं किया गया। इसका कोई मानक नहीं है । जनता की सुविधा के लिए लगाया गया है और जनता की परेशानी हो तो इस पर विचार किया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जनता के हित में लगाया गया है, पर जनता को ही परेशानी होने लगे तो इस पर वस्तु स्थिति को देखते हुए सभी बिंदुओं पर विचार किए जाएंगे




