Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर आरआईटी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर संगीन मामलों में वांछित आरोपी अभियुक्तों तथा अपराधियों के विरुद्ध प्राप्त वारंट]/ कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो अलग- अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Advertisement

आरआईटी पुलिस की गिरफ्त में आए वारंटियों में मुन्ना प्रमाणिक, रमेश कुमार राउत और मुकुल कालिंदी शामिल है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुन्ना प्रमाणिक और रमेश कुमार राऊत बंतानगर का रहने वाला है. इनके विरुद्ध आरआईटी थाना में कांड संख्या 177/ 21 दर्ज है. जबकि मुकुल कालिंदी बाबा आश्रम का रहने वाला है. उसके खिलाफ कांड संख्या 81/ 21 दर्ज है. तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था.
Advertisement




