Advertisements
बिहार : हमारे रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैँ। मुजफ्फरपुर पुलिस ने मानवता को इस तरह शर्मसार किया कि सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है मुजफ्फरपुर -हाजीपुर रोड पर ढोढ़ी पुल के समीप वाहन की ठोकर से मृत्यपड़े अधेड़ के शव को पुलिस ने नीचे नहर में फेंक दिया। इस समय पुलिस के इस करतूत को किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।वायरल होने के बाद पुलिस के पसीने छूटने लगे फिर पुलिस ने 100 को खोज कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि वीडियो में दिख रहे तीनों पुलिस कर्मियों को प्रथम दृष्टा दोषी माना गया है जिसमें सिपाही को निलंबित किया गया है। दो ग्रह रक्षों को ड्यूटी में क्लोज कर कार्रवाई की जा रही है,
Advertisement
Advertisement




