Advertisements
जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में दारू नहीं देने पर हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग करने के बाद युवा को बस्ती वासियों ने घेर कर जमकर पीटा। पुलिस ने पहुंच कर उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी में उसकी कमर से पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। फायरिंग के दौरान उसके दो साथी भी थे, जो लोगों के जुटने के बाद भाग गए। घटना शनिवार की रात 11:30 की है
रविवार की सुबह जानकारी होने पर उसकी पत्नी मीनू मोहंती एमजीएम अस्पताल पहुंची। मोनीमोहंती हाल में ही जेल से बाहर निकला है। वह गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता है
सीताराम डेरा थानेदार भूषण कुमार ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Advertisements
Advertisement






