रांची : आजसू पार्टी ने तीन माह में 1 लाख सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा। आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति में 50% युवा और 30% महिला पदाधिकारीयों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम होगी। राज्यके आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारीयों को स्थान दिया जाएगा। हाल ही में संपन्न आजसू पार्टीके तीन दिवसीयमहाधिवेशन के बाद परिवार को पार्टी की भावी केंद्रीय पदाधिकारीयों को लेकर केंद्रीय कार्यालय हरमू में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने की। बैठक में यह तय किया गया कि राज के सभी प्रखंड और नगर निगम निकाय के क्षेत्र में निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कम से कम एक महिला वह एक पुरुष को केंद्रीय समिति में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद ही पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया।

May 1, 2026 10: 01 pm
Breaking
- आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किया मुख्य गेट जाम
- स्थाईकरण की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के 200 कर्मचारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ किया प्रदर्शन
- मई दिवस के मौके पर आदित्यपुर में CITU का शक्ति प्रदर्शन, मजदूर शोषण के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली थानेदार ने भाग रहे खतरनाक तरीके से लग्जरी गाड़ी को रोक कर की बड़ी कार्रवाई पकड़े गए चार गोवंशीय पशु
- सिडबी की डीआईए योजना में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एशिया) को मिला स्थान
- एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में इंडस्ट्री 4.0 का अनुभव किया
- एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत, परिजनों को पानी बाहर से लाना मज़बूरी.
- विदेश में छिपे झारखंड के गैंगस्टरों पर सीआईडी का शिकंजा कसने की तैयारी



