जमशेदपुर :अखिल भारतीय सूढ़ी समाज की एक अहम बैठक रविवार को सोनारी में समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरेलाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाज को संबोधित करते हुए हरेलाल मंडल ने कहा कि हमे अनुसूचित जाति का दर्जा दे सरकार, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन। उन्होंने समाज को एकजुट होने और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर महाजुटान की घोषणा की।
वही राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश चौधरी ने 3 दिसंबर को राष्ट्रीय महाधिवेशन करने की घोषणा की, जिसमे पूरे देश से प्रतिनिधि जुटेंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय सूढ़ी समाज के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया, साथ ही राजनीतिक परिवेश में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के एकजुटता पर अपना वक्तव्य रखा।
ये थे उपस्थित
अध्यक्ष गणेश चौधरी, नंदलाल साहू, रंजीत मंडल, तापस मंडल, चीतो मंडल, सुमीत मंडल, कीर्तिवस मंडल, श्यामू मंडल, विकास दास, विक्रम मंडल, अजय मंडल, डा. संजय मंडल, निमाई मंडल, संपत मंडल, बसंत मंडल, गुणोधर मंडल, रघुनाथ मंडल, पोल्टू मंडल, भरत मंडल, अरुण कुमार, परमानंद प्रसाद, राजेश प्रसाद।

April 29, 2026 8: 09 pm
Breaking
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी
- कोषागार घोटाले में आईपीएस तक पहुंची आंच, 14 जिलों के एसपी जांच के घेरे में
- मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के MOU निरस्त होने से ब्लड कैंसर पीड़िता लक्ष्मी का इलाज रुका, जन्दगी की जंग लड़ने को मजबूर



