Advertisements
Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता : हजारीबाग जिले की सदस्यता प्रभारी शारदा देवी ने राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत बुधवार को हजारीबाग में समारोह पूर्वक की है। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, किसी भी पार्टी के सदस्य बन कर आप उस पार्टी के विचारधारा से जुड़ते हैं, लेकिन राजद की सदस्यता ग्रहण कर आप सीधे सामाजिक न्याय से जुड़ते हैं। इसलिए राजद का सदस्य बनें और सामाजिक न्याय के विचार धारा को आगे बढ़ाएं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि, यह झारखंड राजद सदस्यता अभियान वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए किया जा रहा है। सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर शारदा देवी के साथ पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव, अनिता यादव, प्रणय कुमार, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
Advertisement