Advertisements
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ssp किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते दिन साकची थाना में काशीडीह निवासी सम्राट सिंह ने लिखित शिकायत कर धर्मेंद्र यादव पर पिस्टल का भय दिखाकर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Advertisement
जिसके आलोक में पुलिस में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर उसके घर के छत से एक पिस्टल और एक मिस फायर गोली बरामद की है। एसएसपी ने बताया मिस घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है।




