सरायकेला / (संजीव मेहता) : जिले में देश का 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने तिरंगा फहराया और समाज मे विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों सम्मानित किया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ जहां उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां उन्होंने विभिन्न प्लाटून बटालियन की सलामी ली और विभागों के आकर्षक झांकियां निकाली गई जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणावत समेत जिले के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक स्थित बोधि कॉम्प्लेक्स में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा 200 चिकित्सकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, स्वास्थ्य सहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह, एसएन यादव, यदुनंदन राम, देव प्रकाश, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सकला मारडी, सत्येंद्र प्रभात, अश्वनी कुमार सिंह, संतोष यादव, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद गुप्ता का अहम योगदान रहा। वहीं 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में स्थानीय लोगों द्वारा झंडातोलन का वृहद कार्यक्रम भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह एवं ह्यूमन राइट्स के केपी सिंह बंसल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेश महापात्र, नीरू सिंह, ललन तिवारी, बबुआ सिंह, सोनू खान, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, पाव सिंह, मुकेश सिंह, संजय सिंह, राज बंसल सिंह, राजेश सिंह, गुरजीत सिंह, संजीव सिंह, कुमुद रंजन आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर बाल विद्यापीठ परशुडीह जमशेदपुर में शोभित दे के तत्वाधान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के महामंत्री राम चन्द्र चौरसिया ने झंडा फहराया। मौके पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रेम प्रसाद, विनोद कुमार चौरसिया, अजय दीक्षित आदि मौजूद रहे। वहीं आकाशवाणी स्थित पटेल चौक आदित्यपुर पर जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश के द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया गया एवं मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर नित्यानंद सिंह, मदन सिंह, अनिल कुमार, अच्छे पांडे, अरविंद कुमार सिंह, जवाहर सिंह, जे. के. सिंह, विश्व मोहन सिंह, विजय कुमार सिंह, वकील सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। यहां एमडी एसएन ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के पास लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद जायसवाल ने अपने संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के सरायकेला इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया के कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी एके श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर एसिया कार्यकारिणी टीम मौजूद रही।





