सरायकेला / (संजीव मेहता) : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औद्योगिक संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाईजेशन (इसरो) द्वारा आदित्यपुर की ब्लू स्टार कास्टिंग कंपनी में राष्ट्रीय समारोह के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर इसरो के प्रदेश संयोजक हंसराज जैन ने झंडोत्तोलन किया और अपने संबोधन में राष्ट्र के प्रति उद्योगों एवम व्यक्ति द्वारा सहयोग एवं समर्पण का संदेश दिया। अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित अति लघु, लघु एवं मध्यम स्तर के उद्योगों की समस्याओं की चर्चा की।

मौके पर इसरो के सचिव बिनय सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष समीर सिंह, सचिव पंकज झा, सचिव राजीव शुक्ला, गौतम महापात्रा, अवनीत मुतरेजा, मोहन पांडेय, पीयूष नागेलिया, पंकज कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, संदीप कुंडू, राजेश पटेल, मास्टर रौनक पटेल, मास्टर अर्पित सिंह, प्राणवी सिंह आदि मौजूद रहे।





