Advertisements
जमशेदपुर : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय जमशेदपुर के द्वारा एक दिवसीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में जमशेदपुर, आदित्यपुर ,सरायकेला गमहिरया से कुल 35 कंपनी शामिल हुए है। जिनके द्वारा 25 टेक्निकल और 10 नॉन टेक्निकल रोजगार प्रदान करेगी, जिसके लिए 3250 से ज्यादा पद श्रीजीत है।

Advertisements
Advertisement
जिसमें टेक्निकल के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक की आवश्यकता होगी जबकि नॉन टेक्निकल के लिए मैट्रिक पास आवेदकों को मान्यता दी जाएगी। इन पदों के लिए नियोजनालय में 2000 आवेदन जमा किए गए जिसमें 993 आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट किया गया जिनमें से 215 को फाइनल किया गया। जिन्हें एक सप्ताह के बाद कंपनी उनकी कुशलता के अनुसार रोजगार प्रदान करेगी।






