Advertisements
जमशेदपुर : नव वर्ष को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाले सैलानियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने जुबली पार्क सहित विभिन्न पर्यटन में फ्लैग मार्च किया। जिसका नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे थे । ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने फ्लैग मार्च के बारे में जानकारी दी, कि नव वर्ष को लेकर इन स्थलों पर भारी भीड़ देखी जाती है।
Advertisement

इस दौरान छेड़खानी और अन्य आपराधिक घटनाएं घटित होती है। जिसके मद्देनजर उन घटनाओं पर रोक लगाने एवं सैलानियों की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि अपराधी और मनचलों पर अंकुश लगाया जा सके।
Advertisement




