सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर कांड्रा मेन रोड केंदु गाच्छ के समीप अपोजिट में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर बड़े गैराज बना दिया गया हैं । वही सुधा डेयरी के पास बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे दुकान बनाकर, पैसे लेकर भू माफियाओं द्वारा सूत्रो के अनुसार बेचे जा रहे हैं। जिसके कारण अकसर सर्विस रोड जाम रह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्कल कंपनी के खड़े गाड़ी भी आम जनता के लिए परेशानी के सबब बने रहते हैं। वही भू माफिया द्वारा गैराज के बगल में और भरते हुए अतिक्रमण किया जा रहा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर धड़ल्ले से दिन रात काम कर अतिक्रमण किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर गम्हरिया अंचल अधिकारी अरविंद वेेदिया ने कहा कि जल्द ही इस पर करवाई की जाएगी।

लोगों के बीच भी इसको लेकर तरह-तरह के चर्चाएं चल रही है, कि इसी रास्ते से सभी प्रशासनिक पदाधिकारी आते जाते हैं। उनकी नजर पड़ती है या यूं ही अनजान रहते हैं। यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा, की करवाई होती है या भू माफिया यूं ही बल्ले बल्ले अपने गैराज और अतिक्रमण चलाते रहेंगे, और जनता की यूं ही परेशानी बने रहेगी। अंचल कर्मचारियों द्वारा करवाई और स्थल निरीक्षण के बाद से और भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण तेज कर दिया गया है । जो लोगों के समझ से परे है कि अतिक्रमण बंद, रुकने के बजाय, बढ़ना और तेज क्यों हो गए है।




