जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जी टाऊन गणेश मैदान के बाद, बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान को अधिग्रहण करने प्रयास को बर्मामाइंस पूजा समिति और स्थानीय वासियों ने विरोध प्रकट कर नाकाम कर दिया। जमशेदपुर के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में टाटा स्टील के द्वारा वर्षों पुराने दुर्गा पूजा मैदान का पार्क बनाने के आड़ में पूरे मैदान को गाड़ियों का पार्किंग बनाया जा रहा है। बता दे कि 1932 से बर्मामाइन्स दुर्गा पूजा मैदान में बंगाली और बिहारी दुर्गा पूजा समिति सम्मिलित होकर पूजा किया करते थे। लेकिन 1978 में छोटे से विवाद के बाद बंगाली दुर्गा पूजा समिति से अलग होकर बिहारी दुर्गा पूजा समिति,दोनों ही निरंतर एक ही मैदान में विगत 48 वर्षों से पूजा करते आ रहे है। लेकिन अब टाटा स्टील के संभाग जुस्को द्वारा पार्क बनाने के नाम पर मैदान का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय दुर्गा पूजा समितियां उसके सदस्य और आम जनता का लगातार विरोध हो रहा है। बावजूद कंपनी के कार्य में समलित ट्रेलर,हाइवा और ट्रकों को खड़ी कर पार्किंग बनाया जा रहा है जिसके विरोध में पूजा समिति और स्थानीय वासी एक जुट होकर मैदान पहुंचे और जहां अधिग्रण करने आए कंपनी के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को इनके विरोध को देखते हुए वापस लौटना पड़ा,वही समिति द्वारा लाए गए JCB से मैदान के चारों ओर गड्ढा खोद दिया गया, यह देख मैदान में खड़े वाहन हटा लिए गए जिससे पूरा मैदान खाली खाली हो गया। समिति के सदस्यों का कहना है ,कि वर्षों से पूजा करते आ रहे है । किसी भी हालत में वे इस मैदान को अधिग्रहण नहीं होने नहीं देंगे।
वैसे भी टाटा स्टील एक साजिश के तहत शहर के जितने भी खेल मैदान है ,पार्क के नाम पर अधिग्रण कर लिया है। इससे पूर्व बिस्टुपुर जी टाऊन मैदान जहां गणेश पूजा होती थी उसे अधिग्रहण किया था। अब पूजा स्थल को अधिग्रहण का प्रयास किया जा रहा जिसे हरगिज कामयाब नहीं होने देंगे।





