सरायकेला एल बी शास्त्री: आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित आवास बोर्ड के एचआईजी फ्लैट में हुए अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश से खाली कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस बैरंग वापस लौटे. जबकि कोर्ट के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे. सीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बबन सिंह के कब्जे में आवास बोर्ड का फ्लैट है, लेकिन उसके पास फ्लैट के कागजात नहीं हैं। जबकि, गोपाल कृष्ण वर्मा के पास फ्लैट का साक्ष्य हैं और कोर्ट का फैसला भी उसके पक्ष में है। जानकारी के अनुसार गोपाल कृष्ण वर्मा के फ्लैट में बबन सिंग का कब्जा है। फ्लैट में अवैध कब्जा नहीं हटता देख गोपाल कृष्ण वर्मा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आवास बोर्ड के घर पर अवैध कब्जा मानते हुए उसे मुक्त कराने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा को खाली करने अधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। शिकायतकर्ता को कब्जा नहीं मिलने पर वरीय अधिकारी के अब दरवाजे खटखटा रहा है।

June 21, 2026 8: 49 pm
Breaking
- आर आई टी थाना प्रभारी ने मीरूडीह मैदान में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, चलाते हुए नशा मुक्ति से लेकर साइबर सुरक्षा तक की जानकारी देते हुए लोगों को किया गया जागरूक।
- प्रशासनिक अधिकारी सडक पर उतर कर चला रहे हैं अभियान फिर भी टेंपो वालों का है आधे सड़क पर कब्जा।
- इस बार मोहर्रम जुलूस आदित्यपुर में सादगी से निकलेगी, नहीं काटी जाएगी बिजली, अखाड़ों में सफाई और पेयजल की मांग।
- अवैध बालू ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर हुए जब्त।
- सागवान के पेड़ को लेकर हुआ रिश्तों में खून-खराबा, टांगी के हमले से एक की हालत गंभीर।
- बाबा के संघर्षों की विरासत ही मेरी ताकत, जनता का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी : हेमंत सोरेन
- रफ्तार बनी काल: टाटा-कांड्रा रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर हुई मौत।
- कोल्हान डीआईजी के कितने दावेदार, क्यों हो रही है चर्चा? क्या कोल्हान डीआईजी बदलने वाले हैं।





